मुजफ्फर नगर, जुलाई 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता में एसआईआर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन सोमपाल कोरी ने किया। बैठक में एसआईआर समीक्षा प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसआईआर अभियान के दौरान दिन-रात मेहनत की, जिसका परिणाम यह रहा कि फॉर्म-7 के माध्यम से भाजपा मतदाताओं के नाम कटवाने के अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव तक पूरी सतर्कता के साथ सक्रिय रहने और फॉर्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक नए मतदाता बनवाने का आह्वान किया।

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कई वोट गलत त...