मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- Muzaffarnagar News: महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान दक्ष प्रजापति का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। वे ब्रह्मा जी के मानस पुत्र और कर्मठता, अनुशासन व सृष्टि विस्तार के प्रतीक हैं। सपा नेताओं ने कहा कि उनके जीवन से समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव इलम सिंह, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, उपाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, यशपाल चौधरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, घनश्याम प्रजापति और वंशराज चौहान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महाराजा दक्ष के आदर्श आज भ...