मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बहुजन नायक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया। उनके संघर्षों ने देश की राजनीति में बहुजन समाज की भागीदारी को मजबूती दी। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही सामाजिक न्याय और समानता की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में तहसीन मंसूरी, सोमपाल कोरी, धर्मेंद्र पंवार, सुरेश प्रजापति, पूजा अंबेडकर, लोकेंद्र कुमार, बालेंद्र मौर्य, सुंदर सिंह, सलीम मलिक, संजय जानिया, रामपाल सिंह पाल, सैयद मे...