मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। सनशाइन एकेडमी पुरकाजी में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के संबोधन में मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। प्रतियोगिता का उद्घाटन शवेता खुल्लर, अश्वनी खुल्लर, अंजू, कमल बंसल, नीरू खुल्लर ने फीता काटकर एवं नारियल तोड़कर किया। ​प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई राखी प्रदर्शनी का उद्घाटन सरकारी अस्पताल के डा. अजय सक्सेना ने किया और बच्चों द्वारा बनाई राखियों की सराहना की। इस मौके पर ​प्रधानाचार्य कुलदीप चौहान, आशीष त्यागी, तनसवी, मनोज, वैशाली, इति, राधिका, इशिका आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास ...