मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: छपार। रामपुर तिराहा स्थित मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे-59 पर दुर्घटना संभावित स्थलों का रोहाना टोल टीम को मौके पर बुलाकर छपार थानाध्यक्ष मोहित सहरावत के नेतृत्व में रामपुर तिराहा पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया। रोहाना टोल टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से उन स्थानों का निरीक्षण किया,जहाँ अक्सर सड़क हादसे होते हैं। दुर्घटनाओं के कारणों और उनकी रोकथाम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित स्थान पर आवश्यक रोड मार्किंग कराने, सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतक बोर्ड लगाने और अन्य आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के लिए टोल टीम को निर्देशित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...