Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में रेहड़ा चालक की मौत, खेत में मिला शव
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: खतौली रविवार सुबह रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव के समीप रजवाहे की पटरी पर सड़क हादसा हुआ। चालक सामान लेकर मुजाहिदपुर गांव जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होना बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोहल्ला देवीदास निवासी 60 वर्षीय बाबूराम पुत्र रतनसिंह रविवार की सुबह रेहड़े में सामान लेकर रतनपुरी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव जाने के लिए निकला। भूपखेड़ी रजवाहे की पटरी पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने रेहड़े में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक रजवाहे के बराबर में गहरी खाई में गिर गया। सुबह करीब छह बजे कुछ युवक पटरी पर दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेहड़ा चालक पर पड़ी। युवकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.