Muzaffarnagar News: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा संदेश के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम समन्वयक आंचल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रवक्ता संजीव कुमार, सोनिया गौड़ व राखी प्रमोद तुपे ने हेलमेट पहनने और नियमों का पालन कर जीवन सुरक्षित रखने पर जोर दिया। विश्वेंद्र पंवार, आशीष कुमार, हर्षित और नितिन वाघवा ने वाहन चलाते समय मोबाइल से दूर रहने की अपील की। इस दौरान प्रश्नोत्तरी व संवाद सत्र भी हुआ तथा सभी ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.