Muzaffarnagar News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर सड़क पार कर महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को बाइक सवार प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। उसके बाद महिला को जिला अस्पताल में लाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेडी निवासी सुमन पत्नी सुभाष चंद्र भोपा अड्डे पर कढ़ी चावल का ठेला लगाती थी। दोपहर बाद महिला सड़क पार कर दूसरी तरफ पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी। विश्वकर्मा की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को बाइक सवार भोपा रोड पर स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां से उसे जिला अस्पताल में लाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी रखवाकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.