Muzaffarnagar News: सड़क पर चलता ट्रक बना आग का गोला, चालक-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: खतौली शनिवार की देर रात को पमनावली गांव के समीप सड़क पर दौड़ रहे ट्रक में भीषण आग लग गई। चालक और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। चालक की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।मोहल्ला नई आबादी निवासी शहजाद शनिवार रात को सिंभावली क्षेत्र से ट्रक में पन्नी का स्क्रैप लेकर निकला। शहजाद के साथ उसका साथी कंडक्टर भी मौजूद था। ट्रक जैसे ही पमनावली गांव के समीप पहुंचा तो अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। चालक कंडक्टर कुछ समझ पाते उससे पहले ही ट्रक में आग लग गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कंटेनर ट्रक से बिजली के झूलते तारों के छूने से टायरों में लगी आग, परिचालक गंभीर घायल दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.