मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: कस्बे की नई बस्ती में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दो नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आसिफ कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर की दोपहर नगर पंचायत द्वारा उसके मकान के सामने सड़क निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि निर्माण के दौरान पुरानी नाली को बंद किया जा रहा था। इस पर उसने और मोहल्लेवासियों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। इसी बात को लेकर सभासद इमरान कुरैशी और सलीम कुरैशी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि बाद में दोनों ने पांच अज्ञात लोगों को बुलाकर दोबारा हमला कराया। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुल...