Muzaffarnagar News: सड़क निर्माण के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त
मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान मिट्टी ढुलाई में भारी वाहनों के इस्तेमाल से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर राजपुर-छाजपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन शुरू किया।धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के कारण राजपुर-सैनपुर और राजपुर-परासौली मार्ग जर्जर हो गए हैं। पूर्व में ज्ञापन देकर उन्होंने सड़क निर्माण की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि कार्रवाई न होने पर धरना देंगे। धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार अमन सिंह और लोक निर्माण विभाग के एई संजीव शर्मा धरनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गत 28 जुलाई से राजपुर-सैनपुर तथा राजपुर-परासौली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.