Muzaffarnagar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से बैटरी चोरी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चोरावाला निवासी तरीकत ने बताया कि उसका ट्रक गांव के मुख्य मार्ग किनारे खड़ा हुआ था। शनिवार सुबह वह ट्रक पर पहुंचा तो उसे ट्रक का बैटरी बॉक्स खुला हुआ मिला। पीड़ित ने बताया कि उसे पच्चीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। थानाध्यक्ष दीपक चौधरी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Roorki News: पांच ट्रकों से बैट्री और लाखों का सामान चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.