मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव सठेड़ी के जंगल में शनिवार को गुलदार होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गन्ने के खेत में पानी चला रहे किसान ने खेत में गुलदार जैसा वन्यजीव बैठा देखने का दावा किया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रक्षक ने खेत में मिले पंजों के निशानों के फोटो लेकर उच्चाधिकारियों को भेजे हैं। हालांकि, गुलदार की मौजूदगी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गांव विज्ञाना निवासी नोमान पुत्र मासूम ने सठेड़ी निवासी राजेश की जमीन ठेके पर लेकर गन्ने की फसल बो रखी है। शनिवार को खेत में पानी चलाते समय नोमान ने एक वन्यजीव को बैठा देखा। वह घबराकर गांव पहुंचा और यशकुमार, बिल्लू, राजेश समेत अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंचे और वन्यजीव को देखकर ...