मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव खाई खेड़ी में जमीनी विवाद में अपने सगे भाई पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कमहैडा पुल के पास गांव खाई खेड़ी निवासी अभियुक्त सतीश पुत्र मुसद्दी को 315 देसी तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सतीश ने 14 सितंबर को अपने भाई धीरज त्यागी पर जमीन बंटवारे के विवाद में गोली चला दी थी जो धीरज के कान पर लगी थी। थाना पुलिस ने कई धाराओं में सतीश त्यागी को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...