मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: राष्ट्र सेविका समिति और संयुक्त हिंदू मोर्चा द्वारा करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं के स्वावलंबन के लिए 27 और 28 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर मेहंदी केंद्रों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा व राष्ट्र सेविका समिति के प्रतिनिधियों की बैठक रामलीला भवन पटेल नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि हिंदू महिलाओं के लिए वरिष्ठ हिन्दू नेता ललित माहेश्वरी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों से नगर के चौदह स्थानों पर मेहंदी शिविर लगाए जा रहे हैं, इसी कड़ी में इस वर्ष राष्ट्र सेविका समिति व संयुक्त हिंदू मोर्चा द्वारा नगर के नई मंडी शिव चौक, पटेल नगर, गांधी नगर, गांधी कालोनी, नुमाइश कैंप, रामलीला टीला, जैन औषधालय में महिलाओं...