मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना गांव फुगाना में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की कलश यात्रा का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा के गांव में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और संत रविदास जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संत रविदास ने दिया सामाजिक समानता का संदेश कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह ग्रामीणों...