मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: खतौली विश्व-बंधुत्व व मानवता को समर्पित संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में भैंसी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। इस शिविर में 106 श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने की।इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के अनुभवी चिकित्सकों और उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न करते हुए 106 यूनिट रक्त संकलित किया। सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने रक्त नाडि़यों में बहे, नालियों में नह...