मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मोरना। शुकतीर्थ स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वीट साइलेन्स धाम में पहुंचे उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सदस्य राम हृदयराम का आश्रम संचालिका बीके प्रवेश दीदी ने स्वागत किया। राम हृदयराम ने कहा कि शुकतीर्थ का इतिहास पौराणिक व गौरवशाली है और यहां साधु-संतों का जीवन राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने विश्व शांति के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे पर्यटन विभाग के माध्यम से शुकतीर्थ के विकास को गति देने का प्रयास करेंगे। बीके प्रवेश दीदी ने ध्यान और योग-साधना द्वारा जीवन में सकारात्मकता अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सतीशदास महाराज, विक्रमदास महाराज, रमनगिरी महाराज, साध्वी अनुराधा, पहलवान एसपी सिंह जालौन, सोहनलाल चांदना,...