मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की पांचों जिला और महानगर टीमों की सामूहिक सभा आयोजित की गई। सभा में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मंत्री सचिन अग्रवाल और संरक्षक जितेंद्र कुच्छल उपस्थित रहे। इस दौरान जितेंद्र कुच्छल को उत्तर प्रदेश मंत्री और सहारनपुर मंडल का प्रभारी मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली से सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल की सुपुत्री कुमारी कृति मित्तल को सम्मानित किया।संरक्षक प्रमोद मित्तल ने जिले के सभी कस्बों और महानगर के प्रत्येक वार्ड में संगठन की इकाइयां गठित करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल, युवा अध्यक्ष शोभित गुप्ता, महिला अध्यक्ष अल्का गुप्ता, महानगर अध्...