मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा सेतु सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सदर व बुढ़ाना ब्लाक परिसर में किया गया। सदर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित जानकारी दिए जाने हेतु लगाए गए स्टॉल का मंत्री कपिलेदव अग्रवाल व ब्लाक प्रमुख अमित कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ब्लाक सदर परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान आये आमजन द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, समस्या का निस्तारण करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। किसी क्रम में सदर में 2, बुढाना में 3 राशन कार्ड बनाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही त्वरित गति से समाधान/न...