मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर के विशाल प्रांगण में भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें भव्य संकीर्तन के साथ विशाल भंडारे में नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। छठी महोत्सव की शुरुआत मुख्य यजमान अंकुर गर्ग व अमित गर्ग ने सपरिवार विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ की गई। धर्म यात्रा महासंघ संकीर्तन मण्डल द्वारा बाल गोपाल लड्डू गोपाल व श्री बालाजी महाराज के भाव विभोर कर देने वाले भजनों पर उपस्थित श्रद्धालुजन खूब झूमे नाचे। भगवान श्री कृष्ण जी के छठी महोत्सव पर श्री सालासर बालाजी धाम से पालकी यात्रा का भी आयोजन किया। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कन्हैया जी की पालकी को उठाया。 यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर निकाली भव्य ...