Muzaffarnagar News: श्री श्री गोलोक गोपेश्वर तीर्थ में पाटोत्सव शुरू
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर श्रीगोलोक गोपेश्वर तीर्थ में श्रीराधा माधवजी के 24वें भव्य पाटोत्सव का रविवार से शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन गोलोक धाम से जुड़े सैकड़ों परिवारों ने ध्वजा पूजन कर ध्वज को मंदिर पर स्थापित किया और धाम की परिक्रमा की।गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम गोपेश्वर तीर्थ में रविवार से शुरू हुए भव्य पाटोत्सव का शुभारंभ श्रीगणेश पूजन से किया। इसके बाद मंदिर से जुड़े सैकड़ों परिवारों ने ध्वजा पूजन किया, जिसके बाद ध्वज को मंदिर पर स्थापित किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे की धुन पर नृत्य व भजन-संकीर्तन करते हुए श्री श्री गोलोक धाम की परिक्रमा की। इस दौरान श्रीराधा नाम के मधुर संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिपूर्ण हो उठा। गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी अध्यक्ष पवन छाबड़ा ने बताया कि मंगलवार शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.