मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय कॉलोनी, नई मंडी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। कथा व्यास पंडित अरुण मिश्रा महाराज ने मधुर भजनों और कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का मनमोहक वर्णन किया, जिससे पूरा कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कथा श्रवण कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रांगण में पिछले 18 वर्षों से भाद्रपद मास में यह कथा निरंतर आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस पावन आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और उत्साह से परिपूर्ण बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...