मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल एवं आईक्यूएसी डीन डॉ. विनीत कुमार ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने को कहा, जबकि विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने खेलों को स्वास्थ्य, अनुशासन और रोजगार का सशक्त माध्यम बताया। यह भी पढ़ें- Chapra News: जेपीयू में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' का दिया गया संदेशप्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। शतरंज महिला वर्ग में अवंतिका प्रथम, चाहत द्वितीय व मुस्कान तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में दक्ष पाल ...