Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज बना अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री विजेता
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री पुरुष चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर अपना नाम रोशन किया है। एसडी (पीजी) कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों के धावकों ने भाग लिया। 10 किलोमीटर की इस दौड़ में श्रीराम कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग की टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। साथ ही, कॉलेज के एथलीटों ने पुरुष एकल स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान और महिला एकल में प्रथम स्थान हासिल कर दोहरा दबदबा कायम किया।खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक जीत पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल और विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई देकर उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.