Muzaffarnagar News: श्रीमद् भागवत कथा में एसपी क्राइम ने साइबर ठगी के लिए जागरुक
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने श्रद्धालुओं को साइबर अपराध और मिशन शक्ति अभियान की महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसपी क्राइम ने श्रद्धालुओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ना ही अपनी बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी से साझा करें। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और एपीके फाइल डाउनलोड करने जैसी ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों से सावधान रहने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया। उन्होंने थानों में बने मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी देते हुए आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 109...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.