Muzaffarnagar News: श्रीमद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। राज वंश इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रही सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा का समापन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। सुबह यज्ञ मंडप में वैदिक रीति-रिवाज से हवन का आयोजन किया। इसके बाद कथा वाचक ने कलश स्थापना करने वाले भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप कलश वापस प्रदान किए। हवन कुंड में आहुति देने के लिए नमन राजवंशी, नैना राजवंशी, निधि कुछल, राजीव त्यागी, रमेश मिश्रा, विपिन त्यागी सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ पड़ा।पूर्णाहुति एवं महाआरती के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मृदुल महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार होता है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.