मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन बुधवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग अत्यंत धूमधाम से मनाया। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने मथुरा प्रस्थान, कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद और द्वारका स्थापना का सुंदर वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि महारास जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का दिव्य प्रसंग है, और इसके पांचों गीत भागवत के प्राण हैं। गोपियों की अनन्य भक्ति देखकर उद्धव भी उनके प्रेम के आगे नतमस्तक हो गए। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कंस वध और कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा...