Muzaffarnagar News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भागवत कथा में झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जन्माष्टमी के अवसर पर शिव मंदिर रामपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यास पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। कहा केवल कृष्ण का रूप धरने से नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और धर्म के आचरण पर चलने से ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं। कथा के दौरान ध्रुव और प्रहलाद के चरित्र का वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जैसे ही नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन गूंजा तो श्रद्धालु झूम उठे। कथा संयोजक ठाकुर राम भूल सिंह ने बताया कि यह आयोजन विगत 9 वर्षों से निरंतर जारी है। इस दौरान भाजपा नेता सुधीर खटीक, ठाकुर राजेश सिंह, रजत धीमान, प्रदीप राणा, बिट्टू राणा समेत भारी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.