मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: खतौली शुक्रवार को रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूपखेडी श्री राज दरबार परमात्मानंद आश्रम में सतगुरु परमहंस राम रतन महाराज के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक आयोजनों में भाग लिया।राजदरबार आश्रम में गत 18 अक्टूबर से धार्मिक सत्संग चल रहा था। शुक्रवार को धार्मिक महोत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम में सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को निंदा, बुराई एवं नकारात्मक विचारों से दूर रहकर भक्ति के मार्ग पर चलने, राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की मिसाल कायम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पालकी यात्रा, ध्वजारोहण एवं विशाल भंडारे का आयोजन ...