Muzaffarnagar News: श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व
मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- Muzaffarnagar News: जनपद में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिष्यों ने अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। मंदिरों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न आश्रमों में भक्तों ने पहुंचकर अपने गुरुओं का पूजन कर उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रमुख मंदिरों श्री बालाजी धाम, शुकतीर्थ स्थित मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना की। गुरुओं ने अपने शिष्यों को जीवन के सही मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। श्री बालाजी धाम मंदिर मंदिर सेवा समिति द्वारा गुरु महाराज गणेशपुरी की महाआरती की गई तथा बाबा को स्वर्ण श्रंगार कर छप्पन भोग व भंडारा आयोजित किया गया। वेदपाठी भवन में परम पूज्य रतन गुरुदेव के साथ हवन किया। मुजफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.