मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। पुरकाजी देहात की श्यामपुरा बस्ती में 65 वर्षीय जमील की बीमारी के चलते मौत हो गई। बस्ती में रास्ता न बनने से पानी भरा हुआ है। जिससे परिजनों व रिश्तेदारों सहित मोहल्ला वासियों ने जनाजा बड़ी मुश्किल से कीचड़ भरे रास्ते से निकला। मोहल्ले के आजाद ,शाह आलम, पप्पू, गुलशेर, परवेज, मोहम्मद ने बताया कि श्यामपुरा का रास्ता कच्चा उबड खाबड है और बारिश के चलते वहां पर हर समय कीचड़ में पानी भरा रहता है। इस रास्ते से जनाजे को लेकर कब्रिस्तान पहुंचे और उसे सुपुर्दखाक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...