Muzaffarnagar News: शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर ग्राम रामपुर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व 108 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर और व्यास जी को रथ पर आसीन कर पूरे ग्राम की परिक्रमा की। पुलिस प्रशासन की देखरेख में बैंडबाजे के साथ यह यात्रा कथा स्थल पर पहंची।कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने कहा कि पूर्व जन्म के पुण्य उदित होने पर ही ऐसे शुभ अवसर प्राप्त होते हैं। जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार मन की शुद्धि के लिए अध्यात्म जरूरी है। कथा वाचक ने गोकर्ण-धुंधकारी का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि उच्च कुल में जन्म लेकर भी अध्यात्म से दूर रहने के कारण धुंधकारी को प्रेत योनि मिली, जबकि गोकर्ण जी ने भागवत कथा के आश्रय से उसका उद्धार किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.