मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर के रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में आया कि युवक की हादसे में मौत हुई है, क्योंकि घटनास्थल पर उसकी बाइक सड़क पर पड़ी हुई थी और वही ट्रॉली भी खड़ी थी।मंगलवार सुबह गांव शेरपुर के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि रास्ते में एक युवक का शव पड़ा हुआ है और सिर पर चोट के निशान है। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए तो उसकी शिनाख्त के गांव के इरशाद के रुप में हुई। सिर पर चोट लगने के कारण परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को मौके पर ...