Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में बढ़ा गंगा का जलस्तर, घाट की पैड़ियां डूबीं, नौका विहार बंद
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: मोरना तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट की निचली पैड़ियां पानी में डूब गई हैं। गंगा घाट पर पंडित-पुरोहितों ने अपनी दुकानें हटा ली हैं, जबकि नौका विहार भी बंद कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग के गेज पाठक प्रीतम सिंह के अनुसार शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 224.42 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 226.50 मीटर है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से गहरे पानी में स्नान न करने की अपील की जा रही है। गंगा के खादर क्षेत्र में फसलों की रखवाली कर रहे किसानों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर घटा कई किसान अपना सामान और पशु लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर लौटने लगे हैं। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने लेखपालों को बाढ़ चौकियों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.