Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती में दांव-पेच, 27वीं प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित शहीद भगत सिंह खेल एकेडमी में कुश्ती उत्थान समिति के तत्वावधान में 27वीं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दमखम, फुर्ती और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी विज्ञानानंद महाराज, स्वामी गीतानंद तीर्थ, स्वामी आनंद स्वरूपानंद महाराज तथा दंडी आश्रम के मनोहरलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने बताया कि 40 किलोग्राम भार वर्ग में शहयान ने जतिन, आरव ने जीशान, राघव ने वरदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.