Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में जाट समाज ने जताई खुशी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मोरना। शुकतीर्थ स्थित जाट धर्मशाला में शुक्रवार को जाट समाज की बैठक हुई। जाट धर्मशाला एवं समाज सुधार सभा की प्रबंध समिति के चुनाव के विरुद्ध दायर अपील को सहारनपुर मंडलायुक्त द्वारा खारिज किए जाने पर समाज के लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने निर्णय का स्वागत करते हुए धर्मशाला के विकास और समाज की एकजुटता को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 को चौधरी धीर सिंह अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। चुनाव प्रक्रिया के विरुद्ध भोकरहेड़ी निवासी मदनपाल सिंह ने मंडलायुक्त के यहां अपील दायर की थी। एक सितंबर को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने अपील खारिज कर दी। समाज के लोगों ने इसे समिति के पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। बैठक में प्रकाशवीर बाबूजी, मनोज कुमार, सुरेंद्र चेयरमैन, रविंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.