मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नुमाइश कैंप स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य होती लाल शर्मा ने भगवान शिव के विविध स्वरूपों और उनकी महिमा का संगीतमय वर्णन किया। भजन गायक राजेश वर्मा के भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे। कथा में देवराज पंवार, पंडित बृजेश दूबे, अजय पाहूजा और विपिन गुप्ता सहित आचार्य कुल, बाल कृष्ण सेवा संस्थान व गुडविल सोसाइटी के कई सदस्य और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया आरती व प्रसाद वितरण के साथ कथा को विश्राम दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्री श्यामा श्याम मंदिर में शुरू हुई शिव महापुराण की कथा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...