मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क स्थित शक्ति क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के 45वें वर्ष का विधिवत शुभारंभ एक भव्य समारोह के साथ किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की ओर से अतिथियों का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया, जिसके बाद अतिथियों ने भगवान गणेश का पूजन कर रामलीला मंचन की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह के पश्चात रामलीला मंच पर शिव-पार्वती संवाद, नारद मोह एवं श्राप की लीला का शानदार मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक मुग्ध हो गए। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष पवन पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह भी...