मुजफ्फर नगर, अगस्त 12 -- Muzaffarnagar News: कांवड यात्रा के अंतिम चरण में सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब सडकों पर नजर आ रहा है। दोपहर के समय शिवचौक पर हाथों में लाठी-डंडे व फरसे लेकर पहंुचकर कांवडियों से पुलिस ने डंडे व फरसे जब्त कर लिए है। पुलिस की यह कार्रवाई लगभग आधा घंटे तक चली। शहर कोतवाली पुलिस ने दर्जनों डंडे व फरसे बरामद किए हैं। मंगलवार को दोपहर के समय कुछ डाक कांवडियों के हाथों में लाठी-डंडे व फरसे देखकर शहर कोतवाली पुलिस चौकन्नी हो गयी। शिवचौक पर पुलिस ने ऐसे कांवडियों को रोक लिया जो हाथों में डंडे व फरसे लेकर बाइकों पर दौड रहे थे। यह भी पढ़ें- कावंड़ियों से पुलिस ने लाठी-डंडे और फरसे छीने, कंटेनर की टक्कर में बेटे की मौत; पिता घायल पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से कांवडियों के हाथों से डंडे व फरसे छीनकर जब्त कर लिए। हालांकि कुछ ...