मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। कूकड़ा गुड़ मंडी स्थित पावन शिव मंदिर परिसर में आयोजित भव्य श्री शिवमहापुराण कथा का आज विधि-विधान औरार दिव्य प्रसंगों के साथ भव्य समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन देश के प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सुपुत्र पंडित राघव मिश्रा के श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा, भक्ति और सनातन संस्कृति के दिव्य संदेशों का रसपान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।नवीन मंडी स्थल कुकड़ा रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस सात दिवसीय अनुष्ठान के दौरान कथा व्यास पंडित राघव मिश्रा ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि शिवमहापुराण केवल भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन नहीं है, बल्कि यह जीवन को सत्य, संयम, त्याग, सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देने वाला ग्रंथ है। उन्...