Muzaffarnagar News: शिव अनुग्रह उत्सव में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां, निकाली कावंड़ यात्रा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले। विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा शिव अनुग्रह उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से अवगत कराना था।उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने एक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली और पूरे उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को भगवान शिव के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कथाएँ सुनाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.