मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- Muzaffarnagar News: छपार। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के लिए भारतीय सेवा संघ सोनीपत हरियाणा द्वारा बिजोपुरा चौराहे स्थित विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर 24 घंटे अनवरत समर्पण भाव से शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। खास बात यह है कि यहां पर इलेक्ट्रानिक आटोमैटिक मशीन से एक घंटे में लगभग 900 रोटियां तैयार होती है। शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन, चाय-नाश्ता, फल, दूध और नींबू पानी, स्नान, विश्राम तथा प्राथमिक चिकित्सा व दवाइयों की नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है। हरियाणा से आए 500 से अधिक सेवादार दिन-रात बारी-बारी से शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया पिछले 45 वर्षों से ...