मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: भोपा कांवड़ यात्रा सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सेवार्थ क्लब भोपा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांवड़ यात्रा व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न आदि भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय, सकारात्मक सहयोग और स्थानीय जनता के समर्थन से ही इतने बड़े आयोजन को सुरक्षित सकुशल संपन्न कराया जा सका है। इस अवसर पर ध्रुवपाल सिंह अहलूवालिया, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ियों की सेवा करने वालों की प्रशंसा कर कहा कि सभी के सहयोग से कांवड़ यात्रा...