Muzaffarnagar News: शिवांशु ने मिस्टर यूपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 19 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी शिवांशु गुर्जर ने मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रामपुर में आयोजित मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शिवांशु ने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरे स्थान पर रहें तथा रजत पदक हासिल किया। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए आयोजकों ने उन्हें रजत पदक के साथ 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। भुम्मा निवासी बलराम पहलवान के पुत्र शिवांशु गुर्जर की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शिवांशु की इस उपलब्धि को उनके पिता बलराम पहलवान ने उसके नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का फल बताया। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.