Muzaffarnagar News: शिवरात्रि पर कांवड़ियों व शिवभक्तों ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, पूजा अर्चना
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: श्रावण मास की शिवरात्रि पर जनपद के सभी शिवालयों में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सुबह सवेरे से ही तांता लगा रहा। शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर अर्द्धरात्री से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगनी शुरू हो गयी थी। शिव चौक पर पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। दोपहर को महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों शिव भक्तों ने भाग लिया। इसके अलावा गांधी कालोनी के अनन्तेश्वर महादेव मंदिर, अंसारी रोड स्थित बोहरो के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। इसके अलावा शहर के सभी शिवालयो में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने पहंुचकर भगवान शिव पर फल-फूल, मिष्टान, बेलपत्र, धतूरा, घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि से स्नान करते हुए भगवान शिव को मनाया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.