मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने चंचुला-बिंदुग का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि बिंदुग के अमर्यादित जीवन से उसकी पत्नी चंचुला भी पथभ्रष्ट हो गई थी, लेकिन तीर्थ में शिव महापुराण कथा सुनकर वह सुधर गई और अंतत: शिवलोक में माता पार्वती की सखी बनी। कथा व्यास ने कहा कि शिव महापुराण कथा अज्ञान के अंधकार में डूबे लोगों को सन्मार्ग दिखाती है और जीवन में ज्ञान, सदाचार व संयम की शिक्षा देती है। आज समाज में बढ़ते अपराधों का कारण आध्यात्मिक ज्ञान की अनदेखी है। कल्याण चाहने वाले मनुष्य को इस ग्रंथ का अनुसरण करना चाहिए। कथा के दौरान मांगेराम कश्यप ने सपरिवार व्यासपीठ का पूजन किया। इस अवसर पर सचिन बंसल, राजाराम शर्मा, न...