Muzaffarnagar News: शिक्षक सम्मान समारोह में गुरुओं को किया सम्मानित
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रबंध समिति ने सेवारत व सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर जानवी राठी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव, अनुराधा वर्मा व प्रो. राजीव कुमार ऐरन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और शिष्य के उज्ज्वल भविष्य में शिक्षक का अहम योगदान होता है। प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी ने गुरु को ईश्वर तुल्य बताते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार और संचालन डॉ. विकास कुमार व अजयपाल सिंह ने किया।ये यह भी पढ़ें- शिक्षक संकल्प कर ले तो अनेकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.