Muzaffarnagar News: शिक्षक योगासन प्रतियोगिता में कविंद्र बालियान प्रथम
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के नि:शुल्क योग साधना केंद्र, ग्रीनलैंड स्कूल में केंद्र प्रमुख मास्टर कविंद्र बालियान का जिला स्तरीय शिक्षक योगासन प्रतियोगिता (डायट मुजफ्फरनगर) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि यह केंद्र प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहा है। पिछले वर्ष भी मास्टर राज सिंह पुंडीर और मास्टर कविंद्र बालियान ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। साधना की शुरुआत ॐ ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ हुई। इस दौरान राज सिंह पुंडीर, राजीव रघुवंशी, कुलदीप मित्तल, रामपाल शर्मा, ओम सिंह तोमर और डा. अक्षय बालियान सहित अनेक साधक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.