Muzaffarnagar News: शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: छपार। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर जय हिंद जूनियर हाईस्कूल बरला में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी, सहायिका, आशा बहुओं, बैंक सखी तथा समूह कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अनिल त्यागी के साथ राहुल कुमार त्यागी, सुमित त्यागी, पोपिन कुमार एवं बेबी (एएनएम) ने शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देकर उनके चरित्र, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.